फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Missing girl strangled to death

लापता युवती की गला घोंटकर हत्या

Thu, 23 Sep 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Missing girl strangled to death
गुरुग्राम। सेक्टर-40 में बारह घंटे से लापता युवती की गला घोंट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बोर्ड के माध्यम से युवती का पोस्टमार्टम कराया है। दुष्कर्म के संदेह के चलते उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिवार वालों से बातचीत के बाद गुमशुदगी के दर्ज मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। परिजनों को संदेह है कि उसके बगल में रहने वाले बंगाल के युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज होने के बाद से वह गायब है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साउथ सिटी-1 के जे ब्लॉक के पार्क में एक कोने में दीवार के पास युवती मृत मिली। पार्क में सैर करने आए लोगों ने यह देख सूचना दी तो सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब पुलिस ने गुम युवती से उसका मिलान किया। उसके पिता को बुलाया गया तो उसने बेटी की पहचान कर ली। छानबीन के दौरान पता चला कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार युवती परिवार से छुपकर एक मोबाइल का प्रयोग करती थी जिससे वह अपने पड़ोस में रहने वाले बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के मूल निवासी सफीकुल इस्लाम से बात करती थी लेकिन शव के आस-पास काफी तलाश किया गया पर युवती का मोबाइल नहीं मिला। आरोपी युवक भी सुबह से गायब है और किसी ने उसे नहीं देखा है। ऐसे में परिवार की ओर से उसी पर शक जताकर शिकायत दी गई है। वहीं पुलिस को भी अभी तक की जांच में सामने आए तथ्यों पर यही शक है कि आरोपी प्रेमी ने ही युवती की हत्या कर दी है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह मामला बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सामने आया था। सेक्टर-40 थाना में बंगाल के मूल निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह सिलोखरा गांव के पास किराए पर रहता है और नौकरी करता है। उसकी 25 साल की बेटी बुधवार शाम करीब 7 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। युवती ने हरे रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। अब उसी मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। युवती की मौत गला दबाकर होने से हुई है। दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

-डॉ. दीपक माथुर, गुरुग्राम
परिवार वालों से मिली जानकारी के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। सुबह शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पड़ोस में रहने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
-अमन यादव, एसीपी सदर, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed