{"_id":"600085708ebc3e31f54c8682","slug":"misdeeds-with-students-of-first-and-third-grade-two-nominated-gurgaon-news-noi5599186187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली व तीसरी कक्षा के छात्रों के साथ कुकर्म, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली व तीसरी कक्षा के छात्रों के साथ कुकर्म, दो नामजद
विज्ञापन
गुुरुग्राम/पटौदी। टीवी दिखाने के बहाने घर ले जाकर तीसरी कक्षा के छात्र व घर पर अकेला पाकर पहली कक्षा के छात्र के साथ दो लोगों ने कुकर्म किया। दोनों छात्र सगे भाई हैं। ड्यूटी से लौटे पिता को छात्रों ने जब आपबीती बताई तो पिता ने पटौदी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
पटौदी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह क्षेत्र की ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी एक कंपनी में कार्य करती हैं। उनके दोनों बेटे क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पहली व तीसरी कक्षा के छात्र हैं। मंगलवार दोपहर को पड़ोस में रहने वाला आशीष बड़े बेटे (तीसरी कक्षा के छात्र) को अपने घर टीवी देखने के बहाने ले गया। इस दौरान आशीष ने छात्र के साथ कुकर्म किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आशीष जब उनके बड़े बेटे को अपने साथ ले गया था तो उस वक्त छोटा बेटा (पहली कक्षा का छात्र) घर पर अकेला था।
इस दौरान पड़ोस में रहने वाला दूसरा युवक नितेश उनके घर आया और छोटे बेटे के साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को दोनों छात्रों को शौच में दिक्कत होने पर उन्होंने पिता को आपबीती बताई जिसके बाद पिता ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।