फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Miscreants stabbed three when they protested against looting

Gurugram News: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने तीन को चाकू मारा

Thu, 28 Dec 2023 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Miscreants stabbed three when they protested against looting
पीड़ित के भागने पर पीछा कर घर पर किया पथराव
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर बवाल काटा। मौके से भागने पर बदमाशों ने पीड़ित का पीछा किया और घर पर पहुंचकर पथराव कर दिया। पथराव में पीड़ित घायल हो गया जबकि विरोध करने पर बदमाशों ने पड़ोस के तीन लोगों को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर हत्या का प्रयास और लूटपाट का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
घायलों की पहचान विजय कुमार निवासी चौड़ा रघुनाथपुर सेक्टर 22 नोएडा, यूपी, प्रमोद, हेमंत और दीपक निवासी विजय विहार सी ब्लॉक के रूप में हुई है। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह करोलबाग इलाके में एयर कार्गो में फील्ड बॉय का काम करता है। 25 दिसंबर को वह सी ब्लॉक में रहने वाले अपने चचेरे भाई देव प्रकाश के घर अपनी भतीजी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

रात 9.20 बजे वह फोन पर बातचीत करने के लिए घर से बाहर निकल गया। गली में कुछ आगे जाते ही एक बदमाश ने उसके हाथ से फोन छीनने की कोशिश की। फोन को जोर से पकड़ कर उन्होंने लूटपाट का विरोध किया। इसी दौरान एक अन्य बदमाश ने उसके गले को दबा दिया और पेंट की जेब से पर्स निकालने लगे। बदमाशों का विरोध करते हुए विजय शोर मचाते हुए भागे और अपने चचेरे भाई के घर में घुस गए। शोर सुनकर उनके चचेरे भाई देव प्रकाश, पड़ोस में रहने वाले हेमंत, दीपक वहां आ गए। इसी दौरान चार पांच बदमाश पीछे करते हुए वहां पहुंच गए। दो के हाथ में चाकू और अन्य के हाथ में ईंट और पत्थर थे। बदमाशों ने विजय पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। बदमाशों ने हेमंत और दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर हेमंत के भाई प्रमोद भी आ गए और बीच बचाव करने लगे। बदमाशों ने प्रमोद की कमर में चाकू मार दिया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश चाकू लहराते हुए वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने विजय के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed