{"_id":"6ab565d08916f933480b9066","slug":"miscreants-arrived-with-the-intent-to-kill-a-young-man-he-escaped-thanks-to-his-presence-of-mind-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102130-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवक की हत्या करने के इरादे से आए बदमाश, सूझबूझ से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवक की हत्या करने के इरादे से आए बदमाश, सूझबूझ से बचा
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को एक युवक की हत्या के इरादे से अपहरण करने का प्रयास विफल हो गया। युवक की सूझबूझ से बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। बदमाशों ने युवक की गाड़ी में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
सुशांत लोक फेज-1 निवासी 26 वर्षीय साहिल अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को वे ग्लेरिया मार्केट में कॉफी पीने गए थे। वापस लौटते समय चार युवक जबरन उनकी गाड़ी में बैठ गए। आरोपियों ने पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर साहिल को जान से मारने की धमकी दी। साहिल ने घबराने के बजाय गाड़ी तेजी से भगा दी। खुद को फंसता देख बदमाश हथियार गाड़ी में छोड़कर कूद गए और मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। साहिल सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षा भी दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
वर्जन
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित व उनके परिवार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। अपहरण व हत्या की सुपारी देने वाले का भी पता लगाया जा रहा है। -सतेंद्र, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-29 थाना