फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Minimum 39 infected for two months came in one day

एक दिन में आए दो माह के न्यूनतम 39 संक्रमित

Thu, 03 Jun 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Minimum 39 infected for two months came in one day
गुरुग्राम। अप्रैल व मई के पहले सप्ताह तक जिस तरीके से रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही थी, उसी तरह से अब संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के महज 39 मरीज आए, तो 155 को स्वस्थ घोषित किया गया। पिछले दो माह के दौरान एक दिन में आने वाले कोरोना मरीजों की यह न्यूनतम संख्या है। हालांकि, बृहस्पतिवार को भी 4 संक्रमितों की मौत भी हुई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 840 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने पर अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार से भी नीचे आ गया है और अब महज 953 मरीज सक्रिय हैं। इसमें से 829 होम आइसोलेट हैं, जबकि 121 अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 3 मरीज कोविड केयर में भर्ती हैं। पिछले करीब पखवाड़े भर से एक दिन में आने वाले नए मरीजों के मुकाबले संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। 39 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 154 पर पहुंच गया है, जिसमें से 178361 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 5408 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 1288 ने रैपिड एंटीजन जांच व 4120 ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed