फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   milk powder confiscated

Gurugram News: मिड-डे-मील और आंगनवाड़ी का साढ़े 12 क्विंटल मिल्क पाउडर बरामद

Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
milk powder confiscated
ढाणा निवासी तैयब सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। सरकार द्वारा स्कूल और आंगनवाड़ी मिड-डे-मिल के तौर पर बच्चों को दिए जाने वाला दूध खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है। इसका खुलासा शुक्रवार देर शाम सीएम फ्लाइंग टीम के छापे में हुआ। इसमें एक व्यक्ति के घर से साढ़े 12 क्विंटल मिल्क पाउडर बरामद बरामद किया है। फिलहाल पिनगवां पुलिस ने फिरोजपुर झिरका के खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर गांव ढाणा थाना पिनगवां के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम के निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना पिनगवां के गांव ढाणा (पहाट बांस) में मिड-डे-मिल व आंगनवाड़ी में सरकार की ओर से दिए जाने वाले मिल्क पाउडर से सम्बन्धित सामान को लेकर तैयब पुत्र हमीदा के घर पर रेड की गई। इस दौरान पुन्हाना के नायब तहसीलदार गीता राम को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। वहीं सुनीता सीडीपीओ फिरोजपुर झिरका, मोहम्मद खालिद बीईओ फिरोजपुर झिरका व महिला स.उप.नि. सरोज थाना पिनगवां आदि को टीम में शामिल कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेड के दौरान तैयब का पुत्र नसीम घर पर मिला जिसके साथ लेकर घर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घर में टीन शेड के नीचे आंगनवाड़ी व मिड-डे-मिल के आधा किलो व एक किलो के सूखे दूध के पाउडर के पैकेट मिले। जिनकी तौल करने पर आधा किलो के पैकेटों का वजन 799 किलोग्राम (जिन पर केवल आंगनवाड़ी के लाभार्थियों के प्रयोग हेतु लिखा हुआ था) तथा एक किलो के पैकेटों का वजन 254 किलोग्राम (जिन पर केवल मिड-डे-मिल के लाभार्थियों के प्रयोग हेतु लिखा हुआ था) पाया गया। जब नसीम से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह सूखा दूध उसके पिता तैयब लेकर आया था जो अब घर पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने बताया कि इस सम्बन्ध में सरकारी संस्थाओं में मिलने वाले दूध पाउडर को जालसाजी व बदनीयत से सरकारी राशन को बेचने के उद्देश्य से अपने घर पर अवैध रूप से रखने के सम्बन्ध में मोहम्मद खालिद बीईओ फिरोजपुर झिरका द्वारा तैयब पुत्र हमीदा वासी गांव ढाणा (पहाट बांस) थाना पिनगवां के खिलाफ थाना में एक लिखित शिकायत दी गई है।




पिनगवां थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम थाना पिनगवां में पहुची। फिरोजपुर झिरका के खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद खालिद की शिकायत पर गांव ढाणा (पहाटबास) निवासी तैय्यब के धारा 420, 120 बी, 406 और 7/10/55 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी तैयब की गिरफ्तारी के बाद मिल्क पाउडर कहां से आया और किसने बेचा आदि का खुलासा हो सकेगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed