फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mid day meal ration not sent even after one month

एक माह बाद भी नहीं भेजा मिड डे मील का राशन

Thu, 12 Aug 2021 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Mid day meal ration not sent even after one month
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के जुलाई और अगस्त माह में मिड डे मील योजना के तहत सूखा राशन बच्चों के घर पहुंचाने के आदेश एक माह पहले जारी किए थे, लेकिन अभी स्कूलों तक मिड डे मील का राशन नहीं पहुंच सका है। गुरुग्राम में इस्कॉन फूड फाउंडेशन द्वारा मिड डे मील का राशन उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

मिड डे मील योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों को जुलाई के 25 दिन और अगस्त माह के 24 दिन का सूखा राशन (गेहूं व चावल) वितरित किया जाना है। शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार जुलाई माह के लिए पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों को 100 ग्राम राशन प्रतिदिन के हिसाब से कुल 2 किलो 500 ग्राम राशन दिया जाएगा। इसमें 1 किलो 125 ग्राम गेहूं व 1 किलो 375 ग्राम चावल होंगे। छठी से आठवीं कक्षा तक 150 ग्राम राशन प्रतिदिन के हिसाब से 3 किलो 750 ग्राम राशन दिया जाएगा। इसमें 1 किलो 688 ग्राम गेहूं व 2 किलो 62 ग्राम चावल होंगे। वहीं अगस्त माह के लिए पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों को 100 ग्राम राशन प्रतिदिन के हिसाब से कुल 2 किलो 400 ग्राम राशन दिया जाएगा। इसमें 1 किलो 80 ग्राम गेहूं व 1 किलो 320 ग्राम चावल होंगे। छठी से आठवीं कक्षा तक 150 ग्राम राशन प्रतिदिन के हिसाब से 3 किलो 600 ग्राम राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान का कहना है कि मिड डे मील के राशन का वितरण कराने के लिए 1 माह पहले ही आदेश जारी किए हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों मेें राशन नहीं भेजा जा गया। शिक्षा विभाग की लचर कार्यप्रणाली व लापरवाही के कारण कार्य लटके रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस्कॉन फूड फाउंडेशन के मैनेजर राहुल सक्सेना ने बताया कि एफसीआई से राशन उठाने को लेकर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जल्द ही स्कूलों में सूखा राशन पहुंचाया जाएगा। मई व जून माह में विभाग द्वारा स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित किए जाने के कारण दो माह का राशन नहीं भेजा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed