{"_id":"69de1d0512eefbebb00a61ba","slug":"mica-caught-in-captain-azads-spin-web-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84880-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कप्तान आजाद की फिरकी में फंसी एमआईसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कप्तान आजाद की फिरकी में फंसी एमआईसीए
विज्ञापन
एमटी क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट से दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीएचएस ग्रीनफील्ड मैदान पर मंगलवार को एमटी क्रिकेट अकादमी की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और ठोस बल्लेबाजी के दम पर एमआईसीए की टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के हीरो कप्तान आजाद कुमार रहे, जिन्होंने अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी टीम को पूरी तरह फंसा लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआईसीए टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 29.2 ओवर में मात्र 135 रन पर सिमट गई। एमटी क्रिकेट अकादमी के कप्तान आजाद कुमार ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 3 मेडन ओवर फेंककर मात्र 8 रन दिए और 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके इस घातक स्पैल के कारण एमआईसीए की टीम का मध्यक्रम पूरी तरह ढह गया।
एमआईसीए की ओर से प्रथम ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा प्रीति शलोट ने 26 और लकी राणा ने 25 रन का योगदान दिया। आदित्य सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमटी क्रिकेट अकादमी ने मात्र 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज शिवम ने जिम्मेदारी से खेलते हुए नाबाद 50 रन की पारी खेली। वहीं, सिदक सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 37 रन बनाए। प्रीतिश शर्मा ने भी 24 रन का योगदान दिया। वहीं, एमआईसीए के गेंदबाज शाश्वत मिश्रा ने अपनी टीम के लिए 2 विकेट लिए। आजाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।