फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mewat's Hussainpur Gram Panchayat becomes TB free

Gurugram News: टीबी मुक्त हुई मेवात की हुसैनपुर ग्राम पंचायत

Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mewat's Hussainpur Gram Panchayat becomes TB free
इस वर्ष नहीं मिला कोई नया केस, जिला स्वास्थ्य विभाग नूंह ने सरपंच फरीद अहमद को दिया पुरस्कार
विज्ञापन

नगीना। भले ही नूंह में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही हो, लेकिन खुशखबरी यह है कि इस वित्त वर्ष में ग्राम पंचायत हुसैनपुर में टीबी का कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिस कारण उसे टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का पुरस्कार दिया गया है। हुसैनपुर ग्राम पंचायत की जनसंख्या 1500 है, इसमें सतपुतियाका व हुसैनपुर गांव लगते है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इस गांव में टीबी के तीन केस मिले थे, जिनका पूरा इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुड़ाका की तरफ से किया गया था। यह मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
शुक्रवार ग्राम पंचायत हुसैनपुर के सरपंच फरीद अहमद को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने ग्राम पंचायत हुसैनपुर का दौरा किया था। इस वित्त वर्ष में एक भी टीबी मरीज दोनों गांवों में नहीं मिला है। जिस कारण ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त पुरस्कार दिया है। उन्होंने बताया कि नूंह टीबी यूनिट में इस साल करीब 1600 मरीज पाए गए हैं और जिले में मरीजों की संख्या 4800 हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले टीबी रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें घबराने वाली बात इसलिए नहीं है कि मरीज को चिन्हित कर उन्हें इलाज दिया जा रहा है। अब तो टीबी बुखार जैसी बीमारी है। बीमारी का पूरा इलाज सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जाता है।
विज्ञापन

.........

ग्राम पंचायत के दोनों गांवों में टीबी का नया केस नहीं मिला है जोकि राहत की बात है। सौभाग्य की बात है कि ग्राम पंचायत को जिला स्वास्थ्य विभाग नूंह द्वारा टीबी मुक्त पंचायत का पुरस्कार मिला है। -फरीद खान, सरपंच ग्राम पंचायत हुसैनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

…........

2025 तक जिले को टीबी मुक्त करना है इसलिए विभाग ने कमर कस ली है। नूंह की ग्राम पंचायत हुसैनपुर को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का अवार्ड दिया गया है। इससे जिले की दूसरी ग्राम पंचायतों को सीख मिलेगी। -डॉ. सर्वजीत कुमार थापर, सिविल सर्जन नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed