फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mewat gang criminals cut Axis Bank ATM

मेवात गैंग के अपराधियों ने काटा एक्सिस बैंक का एटीएम

Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mewat gang criminals cut Axis Bank ATM
गुरुग्राम। धनकोट के एक्सिस बैंक के एटीएम को काट कर पैसे चुराने व पीसीआर पर हमला करने वालों का संबंध मेवात के अपराधियों के गैैंग से है। मौके पर मिली गाड़ी की पहचान के बाद गुरुग्राम और मेवात पुलिस ने मिलकर आरोपियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया है। पुलिस का दावा है कि वह उनके बहुत करीब है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

धनकोट में रात एक्सिस बैंक का एटीएम काट कर ले जाने वाले बदमाशों ने जिस आई 20 कार को छोड़कर गए थे। वह मेवात के किसी व्यक्ति की है। वाहन मालिक को यह नहीं पता था कि वारदात में इस्तेमाल के लिए उसका दोस्त मांग कर ले गया है। पुलिस के पास सभी आरोपियों का नाम आ गया है। वे उनके घर छापा भी मार चुके हैं। आरोपी फरार हैं। मेवात पुलिस की ओर से जांच में सीआईए सोहना की टीम को लगाया गया है। यह वही टीम है जिसने डेढ़ करोड़ रुपये के ठगी के आरोपी को नोएडा से उठाकर गुरुग्राम की साइबर सेल की पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

तीन दिन से कर रहे थे रेकी
पुलिस ने जो डंप उठाया है, उसमें मिले मोबाइल नंबर और मेवात के फरार चल रहे अपराधियों के मोबाइल नंबर की लोकेशन तीन दिन लगातार धनकोट के आस-पास मिली है। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस, नूंह सीआईए, सीआईए पालम विहार, सीआईए दस व सीआईए 39 की टीम लगी हुई है। सूत्रों की माने तो बदमाश इस समय राजस्थान इलाके में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 लाख से अधिक थे रुपये
एसीपी उद्योग राजीव यादव ने बताया कि बैंक की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में 17 लाख रुपये से अधिक थे। पूरे पैसे का खुलासा बैंक की ओर से छानबीन के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों के करीब है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
88 पीसीआर मगर नजर नहीं आता हथियार
साइबर सिटी के 42 थानों में डायल 112 की 73 पीसीआर और कमिश्नरी की पुरानी 15 पीसीआर हैं। जिनमें दो शिफ्टों में जवानों की तैनाती होती है। एक पीसीआर पर तीन लोगों की तैनाती होती है। एक चालक, एक इंचार्ज व एक जवान पीछे बैठता है। पुलिस की पीसीआर सायरन बजाती नजर तो आती है, मगर उनके पास हथियार नहीं होता है। इस बात का खुलासा एक्सिस बैंक के एटीएम काट कर ले जाते बदमाशों के फायरिंग के दौरान हुआ है। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया मगर इनकी ओर से जवाबी कार्रवाई नजर नहीं आई।

वर्जन-
सीआईए नूंह की ओर से हाल ही जेल से छूट कर आए बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है। धनकोट की हुई घटना के बाद मिली लाइन की जांच में मेवात पुलिस की ओर से नूंह सीआईए को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें दबोच कर गुरुग्राम पुलिस को सौंपा जाएगा। - नरेंद्र बिजारणिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed