फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro runs with 50 percent passengers after four weeks

चार सप्ताह बाद 50 फीसदी यात्रियों के साथ चली मेट्रो

Mon, 07 Jun 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Metro runs with 50 percent passengers after four weeks
गुरुग्राम। सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली मेट्रो सेवा चार सप्ताह बाद फिर से बहाल कर दी गई है। मेट्रो ट्रेनों में 50 फीसदी यात्रियों ने बैठकर ही सफर किया। मेट्रो में सोमवार को पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 10 मई को मेट्रो ट्रेनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। आगामी दिनों में मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से मेट्रो प्रशासन को इन्हें संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

मेट्रो में सफर के दौरान मास्क एवं सामाजिक दूरी अनिवार्य रहेगी। गुरुग्राम सीमा के अंदर आने वालेे हुडा सिटी सेंटर, इफ्को चौक, एमजी रोड, सिकंदरपुर, गुरु द्रोणाचार्य, अर्जनगढ़ आदि मेट्रो स्टेशन पर जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई। वहीं मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश एवं निकासी करते समय भी सामाजिक दूरी रखनेे की हिदायतें मेट्रो रेल प्रशासन द्वारा बार-बार जानकारी दी जा रही है। कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने पर यात्रियों पर जुर्माने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एक काउंटर पर ही मिल रहे टोकन
मेट्रो स्टेशन पर एक ही टोकन काउंटर खोला गया है। लेकिन काफी कम यात्री ही काउंटर से टोकन लेने पहुंच रहे हैं, क्योंकि मेट्रो ट्रेनों में सफर करने वाले अधिकतर यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड बनवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान जांचकर ही दे रहे प्रवेश
मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग से यात्रियों का तापमान जांचा जा रहा है। एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का तापमान जांचने वाले कर्मचारी ने बताया कि अगर किसी यात्री का तापमान सामान्य से अधिक मिलता हैै तो उसको मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोमवार को यहां आनेे वाले यात्रियों का तापमान जांचा गया। किसी भी यात्री का ज्यादा तापमान नहीं मिला। ऐसे में सभी यात्रियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed