{"_id":"60db1b928ebc3ec234709523","slug":"metro-dpr-to-be-final-next-month-till-old-gurugram-gurgaon-news-noi590464584","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने फाइनल होगी ओल्ड गुरुग्राम तक मेट्रो की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने फाइनल होगी ओल्ड गुरुग्राम तक मेट्रो की डीपीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि ओल्ड गुरुग्राम को मेट्रो लाइन से जोड़ने का कार्य जल्दी प्रारंभ होगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से भेजी गई डीपीआर को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी अगले माह तक फाइनल कर देंगे।
केंद्रीय मंत्री राव ने बताया कि दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-बहरोड़ तक जाने वाले आरआरटीएस मेट्रो को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय जल्दी दिल्ली सरकार से बैठक करेगा। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है। जबकि हरियाणा सरकार इस योजना के लिए अपनी हिस्सेदारी की मंजूरी पहले ही केंद्र सरकार को दे चुकी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अगले माह हरियाणा और केंद्र के अधिकारी बैठकर डीपीआर की खामियों को दूर कर इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने का काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राव इंद्रजीत और हरियाणा के मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही वे इस विषय पर दिल्ली के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में इस मामले पर बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल थे।