{"_id":"68bb30ce52e49564cb08bb66","slug":"metro-corridor-will-give-a-distinct-identity-to-gurugram-chief-minister-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66503-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो कॉरिडोर देगा गुरुग्राम को अलग पहचान : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो कॉरिडोर देगा गुरुग्राम को अलग पहचान : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल ने सीएम नायब सिंह सैनी के साथ किया गुरुग्राम मेट्रो का भूमि पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेट्रो परियोजना अगले चार साल में पूरी हो जाएगी और यह कॉरिडोर गुरुग्राम को नई पहचान देगा। उन्होंने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल का गुरुग्राम पहुंचने पर अभिनंदन किया और कहा कि गुरुग्राम को नई मेट्रो परियोजना की सौगात देने के लिए वे केंद्र सरकार के आभारी हैं। सीएम ने कहा कि यह गुरुग्राम के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है। हम सब मिलकर उस सपने की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका वर्षों से इंतजार था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर 44 में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय सभागार में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जबकि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर व बिमला चौधरी भी उपस्थिति रहीं। सीएम ने कहा कि मेट्रो सेवा के लाभ हर नागरिक की जिंदगी में महसूस होंगे। सड़क पर जाम कम होगा, यात्रा का समय बचेगा, प्रदूषण घटेगा व रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
सीएम ने कहा कि रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक, सेक्टर-56 से पचगांव तक और साथ ही नमो मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराना और गुरुग्राम से फरीदाबाद के रास्ते नोएडा तक मेट्रो सेवा हमारी योजना में शामिल हैं। इन परियोजनाओं से गुरुग्राम दिल्ली और पूरे एनसीआर से और गहराई से जुड़ेगा। मेट्रो सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है बल्कि यह प्रगति का प्रतीक है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम भारत की आर्थिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह प्रमुख कंपनियों आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का घर है। गुरुग्राम 250 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों का घर बन चुका है। यही नहीं, हरियाणा में स्थित 19 यूनिकॉर्न में से अधिकतर गुरुग्राम में स्थापित हैं। गर्व है कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से गांव के रूप में थी, आज मिलेनियम सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने गौरवान्वित होते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुरुग्राम नगर का तीसरा स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। सरकार गुरुग्राम के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी और देश का सबसे विकसित नगर बनाएंगे।
प्रदूषण पर होगा नियंत्रण, सुगम होगा यातायात : राव नरबीर सिंह
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम मेट्रो रेल विस्तार परियोजना को शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि मेट्रो लोगों को आरामदायक यात्रा का विकल्प तो देगी ही, साथ ही प्रदूषण नियंत्रण और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में भी सहायक होगी। इसके बाद यातायात सुगम हो जाएगा। विधायक मुकेश शर्मा ने भी इस अवसर को गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस मौके पर जीएमडीए चेयरमैन डीएस ढेसी, जीएमआरएल के सीईओ चंदशेखर खरे, मंडल आयुक्त आरसी बिढान, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी व अजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे
केंद्रीय आवास मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक और बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे तक जाने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। इस प्रोजेक्ट पर 27 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ेगी। इनमें मिलेनियम सिटी स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी स्टेशन शामिल हैं। बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) को जोड़ा जाना है जबकि सेक्टर पांच से रेलवे स्टेशन भी जुड़ेगा। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 1503.63 करोड़ रुपये जीएसटी समेत खर्च होंगे।
मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नंबर-1 बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी, अब बढ़ाकर 24 शहरों में 1066 किलोमीटर की मेट्रो सेवा उपलब्ध है। 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का कार्य पाइपलाइन में है जिसके पूरा होने के बाद भारत दुनिया का नंबर-1 देश मेट्रो सेवा प्रदान करने में बन जाएगा।
मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सभागार में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को शिक्षक दिवस, ओणम और ईद के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो सेवा आमजन की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही है। वे विश्वास दिलाते हैं कि देश में जिन शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी की आवश्यकता होगी तो शहरी मंत्रालय मेट्रो सेवा की स्वीकृति देते हुए उसे पूरा करने का काम करेगा। मनोहर लाल ने कार्यक्रम में आमजन को स्वच्छता को अपने स्वभाव में शामिल करने का संकल्प दिलाया। सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से सभी को मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त कर चुके हैं कि गुरुग्राम शहरी क्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 लाने में सभी अपना योगदान देंगे। जीएसटी के दो स्लैब बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
पांच लाख वाहनों का दबाव कम होगा
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना से करीब पांच लाख वाहनों का सड़कों से दबाव कम होगा। एक अनुमान के अनुसार इस परियोजना से शहर के दस लाख लोगों को राहत मिलेगी। यह कॉरिडोर रिंग के आकार में दिखेगा।
100 बसें गुरूग्राम शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मिलेंगी
मनोहर लाल ने कहा कि शहरी मंत्रालय की ओर से देश में 10 हजार बसें रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें से 450 बसें हरियाणा को मिलेंगी और इसमें से 100 बसें गुरुग्राम शहरी क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए दी जाएंगी। मेट्रो स्टेशनों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एप के माध्यम से यातायात सुविधा यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी जिसमें सुरक्षा की भी गारंटी सुनिश्चित रहेगी व मेट्रो कार्ड से ही किराया भी दिया जा सकेगा। इससे पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी।
15-20 फीसदी तक प्रॉपर्टी के रेट बढ़े
मेट्रो रूट के कारण काॅलोनियों और सेक्टरों में करीब 15-20 फीसदी तक प्रॉपर्टी के रेट बढ़ गए हैं। प्रॉपर्टी कंसलटेंट वीएमके सिंह ने बताया कि मेट्रो रूट के आसपास की प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कॉरिडोर के साथ की सोसाइटियों के फ्लैट के कीमतों में भी वृद्धि हुई है। द्वारका एक्सप्रेसवे के कारण नए सेक्टरों में प्रॉपर्टी महंगी है।
15 साल बाद शहर में बढ़ी आगे मेट्रो
- गुरुग्राम में मेट्रो की मांग साल 2015 से चल रही थी। लोग लंबे समय से पुराने गुरुग्राम और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ने वाली मेट्रो की मांग कर रहे थे। राइट्स ने दिसंबर 2021 में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी।
-दिल्ली मेट्रो 21 जून 2010 को गुरुग्राम में आई थी, जो हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन यानि मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़ती है। इसके पांच स्टेशन हैं।
-रैपिड मेट्रो गुरुग्राम का पहला चरण 14 नवंबर 2013 को शुरू हुआ, जो सिकंदरपुर स्टेशन से डीएलएफ क्षेत्र के कुछ हिस्सों को जोड़ता है।