फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro and car will run on the same pillar

Gurugram News: एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और कार

Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Metro and car will run on the same pillar
यहीं पर एलिवेटेड रोड के बनाए जाने का काम होना है। (स्रोत- स्थानीय निवासी)
डबल डेकर प्रोजेक्ट के लिए जीएमडीए और एचएमआरटीसी कर रहे विस्तृत अध्ययन
विज्ञापन




हीरो होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक के अपग्रेडेशन में एलिवेटेड सड़क के पिलर को विस्तार देकर मेट्रो लाइन बिछाने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में विकास कार्यों से जुड़े प्राधिकरण इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के अपग्रेडेशन के काम में एलिवेटेड सड़क के पिलर को ही विस्तार देकर उसी पर मेट्रो की लाइन भी बिछाई जाए। इस डबल डेकर प्रोजेक्ट को लेकर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) और हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी) के उच्चाधिकारियों के स्तर पर बातचीत चल रही है।
इस पर सहमति बन जाती है तो यह शहर का पहला डबल डेकर प्रोजेक्ट होगा, जिस पर एक पिलर पर दो प्रकार का यातायात होगा। इस रोड के अपग्रेडेशन का काम जीएमडीए ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपा है। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक होकर यह रोड द्वारका एक्सप्रेसवे में मिलनी है। यह सेक्टर-10, बसई चौक फ्लाईओवर, सेक्टर-9 रेल ओवरब्रिज होकर सेक्टर-102 पर द्वारका एक्सप्रेसवे में मिल रही है। इसके जरिये दिल्ली के छावला, द्वारका और बिजवासन तक का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पहले यहां जमीन की सतह पर ही रोड का अपग्रेडेशन का काम होना था। बाद में स्थानीय लोगों की मांग पर यहां एलिवेटेड रोड बनाना तय किया गया। अब सिर्फ हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच के 2.24 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण ही बचा है। शेष अन्य हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साइट पर एलिवेटेड रोड की योजना तय की गई है। इस बीच एचएमआरटीसी का मेट्रो प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ा। अब इन संभावनाओं पर अध्ययन किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड के पिलर्स को ही ऊपर की ओर विस्तार देकर क्या मेट्रो लाइन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जीएमडीए और एचएमआरटीसी के उच्चाधिकारी इस विषय पर विस्तारपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं।

-योगेश कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रोजेक्ट क्रियान्वयन यूनिट, एनएचएआई





बिजली और पानी की लाइनें शिफ्ट होना बाकी


प्रोजेक्ट के लिए पहले यहां पर 100 मीटर सड़क चौड़ी कराई गई थी। अब एलिवेटेड रोड के लिए यहां 60 मीटर की चौड़ाई की जरूरत है। जमीन पर हालत यह है कि यहां पानी और बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग का काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed