फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mention of Nuh violence in ISIS magazine, Mainu Manesar contacts Vishwa Hindu Parishad

Gurugram News: आईएसआईएस की मैगजीन मेेंं नूंह हिंसा का जिक्र, माेनू मानेसर ने विश्व हिन्दू परिषद से साधा संपर्क

Mon, 28 Aug 2023 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Mention of Nuh violence in ISIS magazine, Mainu Manesar contacts Vishwa Hindu Parishad
आईएसआईएस की मैगजीन मेेंं नूंह हिंसा का जिक्र, माेनू मानेसर ने विश्व हिन्दू परिषद से साधा संपर्क
विज्ञापन


- माेनू मानेसर को वरिष्ठों की राय का इंतजार


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नूंह में 31 जुलाई की हिंसा में कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने भी अपना हाथ डाल दिया है। आईएसआईएस ने अपनी मैगजीन ''वॉइस ऑफ खुरासान'' का नया संस्करण जारी कर बदला लेने की धमकी दी है। इस मैगजीन में नूंह में हुई हिंसा का जिक्र किया है, जिसके बाद मोनू मानेसर ने इस बात की सूचना विश्व हिन्दू परिषद को दी है। अमर उजाला से बातचीत में मोनू मानेसर ने कहा है कि विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ लोगों की राय के बाद वह अपना अगला कदम उठाएंगे।


आईएसआईए ने अपनी मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान के नए संस्करण में भारत के मुसलमानों को उकसाने वाले कई लेख लिखे हैं। खुरासान एक प्रोपेगैंडा मैगजीन है। इसके ताजा संस्करण में नूंह हिंसा का जिक्र है। इसके अलावा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बारे में भी इस मैगजीन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया के टेलीग्राम प्लेटफार्म समेत अन्य माध्यमों के जरिए इस मैगजीन को जारी किया जाता है, जिस पर एनआईए शिकंजा कसती रही है।
विज्ञापन

----

गृहमंत्री विज, मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी को भी धमकी

इस मैगजीन के कवर पेज पर बुलडोजर का फोटो लगाया गया है, जो नूंह में चलाया गया था। मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी का जिक्र करते हुए मैगजीन में धमकी भी दी गई है। इसमें लिखा गया कि इन लोगों के भड़काऊ वीडियो की वजह से मुसलमानों के 500 घर तोड़े और जलाए गए, जिसका समर्थन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी किया था। इसके आगे मैगजीन में बदला लेने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed