फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Menstruation is a natural process; hygiene is essential.

Gurugram News: मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया, स्वच्छता जरूरी

Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Menstruation is a natural process; hygiene is essential.
अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

अर्जुन नगर स्थित राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अर्जुन नगर स्थित राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पारस अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. महिमा ने छात्राओं को सामान्य हाइजीन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही मासिक धर्म क्यों महत्वपूर्ण है और उस समय किन-किन बातों का ध्यान में रखना चाहिए, इसकी जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सैनेटरी पैड के सही उपयोग, समय-समय पर उन्हें बदलने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों पर भी चर्चा की। डॉ. महिमा ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और झिझक को दूर करना जरूरी है। इसके साथ की छात्राओं को बेड टच और गुड टच के बारे में बताया। छात्राओं ने कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल तरीके से जवाब दिया गया। इस अवसर पर डॉ. महिमा, सुष्मिता, प्रिंसिपल शिवदत्त समेत अन्य स्टॉफ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed