फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   men arrested in murder case

Gurugram News: चाकू के हमले से घायल महिला की मौत, पति गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
men arrested in murder case
- पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

- आठ दिन बाद उपचार के दौरान महिला की मौत

पलवल | राम नगर इलाके में पति द्वारा चाकू से हमला कर घायल की गई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हैं। पुलिस ने अब हत्या की धारा जोड़कर मामले की जांच तेज कर दी है। घटना कैंप थाना क्षेत्र राम नगर इलाके में हुई थी। महिला बीते आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। अब पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।


गुरुग्राम निवासी रिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन वंदना ने लगभग 15 वर्ष पहले फुलवाड़ी निवासी रवि से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों राम नगर इलाके में रहने लगे थे और उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। रिंकी के अनुसार रवि अक्सर वंदना के साथ झगड़ा करता था, जिसे लेकर वंदना हमेशा विरोध जताती थी। 10 जुलाई की रात को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि रवि ने वंदना पर चाकुओं से कई वार कर दिए। घायल हालत में वंदना अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आठ दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। कैंप थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि एफआईआर में अब हत्या की धारा जोड़ी गई है। आरोपी रवि को वारदात के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed