फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Memorandum submitted in protest against the arrest of youth

Gurugram News: नायब इमाम हत्या मामले में युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Thu, 31 Aug 2023 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted in protest against the arrest of youth
नायब इमाम हत्या मामले में युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत कमेटी ने डीसीपी क्राइम के माध्यम से भेजा ज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने सरकार पर भेदभाव का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में आग लगाने और नायब इमाम की हत्या के मामले में चार युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को कमेटी के सदस्यों ने डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है। कमेटी के सदस्यों ने बेगुनाह युवकों को फंसाने की बात कही है।
महापंचायत के बाद गठित कमेटी के सदस्यों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्दोष युवाओं से ज्यादती की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पुलिस गांव के निर्दोष युवाओं को बिना वजह तंग न करे। सरकार से आग्रह किया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे मगर निर्दोषों को रिहा करें। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मामले को जल्द सुलझाने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि नूंह हिंसा में सरकार गुरुग्राम के लोगों को न्याय दिलाने में पूरी तरह फेल रही है। सदस्यों ने कहा कि वारदात के वक्त गिरफ्तार किए गए युवक वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बगैर जांच किए ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 360 गांव झाड़सा खाप के प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान, पूर्व सरपंच वजीराबाद सूबे सिंह बोहरा, प्रधान अजीत, पूर्व पार्षद महेश दायमा, राजेंद्र, सोमदत्त शर्मा, फत्ते पहलवान, भूपेंद्र सिंह, तिगरा के पूर्व सरपंच अतर सिंह, यशवंत शेखावत, रोहताश बेदी एवं सतीश नागर आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि 31 जुलाई की देर रात सेक्टर-57 स्थित निर्माणाधीन मस्जिद को आग लगाने के बाद नायब इमाम मो. साद की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तिगरा के चार युवकों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एसआइटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


महापंचायत में हेट स्पीच देने काले को नोटिस

गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने नायब इमाम की हत्या के बाद तिगरा में हुई महापंचायत के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महापंचायत के दौरान हेट स्पीच देने वालों की जांच चल रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कमेटी सदस्य कुलभूषण भारद्वाज को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर एक बजे बुलाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed