फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Memorandum sent to the President against the anti-people policies of the state government

Gurugram News: प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 16 Feb 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the President against the anti-people policies of the state government
कांग्रेस नेताओं ने डीसी कार्यालय में दिया ज्ञापन, मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बुढ़ापा पेंशन के मापदंड, राशन कार्ड से नाम काटना, एचपीएससी में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को जिला कांग्रेस की ओर से भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा की केंद्र व हरियाणा राज्य सरकार देश की गरीब, किसान, बुजुर्ग एवं युवा वर्ग की मूल आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं को कुचलने का कार्य कर रही हैं। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के संदर्भ में कहा गया है कि यह समझौता देश की कृषि अर्थव्यवस्था एवं किसानों के हितों के विरुद्ध है। इस डील के माध्यम से विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में अनियंत्रित प्रवेश देने से घरेलू किसानों की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी एक गंभीर अन्याय है। जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से आग्रह करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां मात्र प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक हैं। यदि ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा, मोहित ग्रोवर, पर्ल चौधरी, सुनीता सेहरावत, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, पूजा शर्मा, शैलजा भाटिया, मुकेश पवन चौधरी, निधि कांत, मुकेश डागर व सुशील सहरावत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed