फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.17 lakh families will receive mustard oil at ration depots.

Gurugram News: राशन डिपो पर 1.17 लाख परिवारों को मिलेगा सरसों का तेल

Fri, 09 Oct 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
1.17 lakh families will receive mustard oil at ration depots.
गुरुग्राम। जिले में करीब 1.17 लाख बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। जिन लोगों को अगस्त और सितंबर में तेल नहीं मिला है, उन्हें पिछले महीने का भी तेल मिलेगा। वहीं अक्तूबर भी की आपूर्ति के लिए विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। योजना के तहत 10 से 15 अक्तूबर तक तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी है। इसके बाद 21 अक्तूबर से लाभार्थियों को नए पैक में तेल मिलने की योजना है।
विज्ञापन

इन परिवारों को पहले दिए जाने वाले दो और एक लीटर के पैक की जगह 500 एमएल, एक लीटर और 1.5 लीटर के पैक में सरसों का तेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। तेल की आपूर्ति हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही तेल की गुणवत्ता की जांच भी अनिवार्य होगी। इससे जिले के करीब 1.17 लाख पात्र परिवारों को राशन डिपो के जरिए सरसों का तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल कि जैसे ही सप्लाई आएगी, वैसे ही लोगों में वितरण किया जाएगा। साथ जिन डिपो पर पहले से तेल का स्टॉक है, उसे वितरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed