{"_id":"6ac924b6ed82fc093507e3f8","slug":"12-companies-to-hold-a-job-fair-in-gurugram-on-october-12-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103718-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम में 12 अक्तूबर को 12 कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम में 12 अक्तूबर को 12 कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 12 अक्तूबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। साथ ही रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियां आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों का चयन करेंगी।
यह मेला युवाओं को नौकरी और अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार पाने का अवसर देगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र की 12 कंपनियां शामिल होंगी। एलएस पावर कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, सुब्रोस लिमिटेड, बोटिल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड, मुंजाल शोवा लिमिटेड, ब्लू डार्ट कंपनी, ऑथेंटिक इंजीनियरिंग कंट्रोल्स और हीरो मोटोकॉर्प इनमें प्रमुख हैं। ये कंपनियां अलग-अलग ट्रेड के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। मेले में इंजीनियरिंग के सभी ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए अवसर हैं। 10वीं और 12वीं पास, कोपा और बीए वाले अभ्यर्थियों का भी कुछ पदों पर चयन होगा। सोलर क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध रहेगा। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। कुछ कंपनियों में नौकरी के साथ अप्रेंटिसशिप का अवसर भी मिलेगा। रोजगार मेला 12 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा की तीन से चार प्रतियां, मार्कशीट की फोटो प्रतियां, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लानी होगी।