{"_id":"6ac9259f8630cb8b490510e7","slug":"100-city-roads-to-be-repaired-within-30-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103770-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 30 दिन में सुधारी जाएंगी शहर की 100 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 30 दिन में सुधारी जाएंगी शहर की 100 सड़कें
विज्ञापन
प्रशासन ने काम में तेजी लाने की तैयारी शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने अब काम में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले 30 दिनों में शहर की 100 सड़कों के निर्माण और सुधार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत नगर निगम 75 सड़कों का निर्माण करेगा, जबकि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 20 और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) पांच सड़कों को दुरुस्त करेगा। तीनों विभागों ने अपने-अपने हिस्से की सड़कों का सर्वे शुरू कर दिया है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जा सके। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विंग की बैठक ली।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सड़क निर्माण की योजना को गति देने के लिए विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों के निर्माण और मरम्मत की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सर्वे का काम जल्द पूरा कर सड़कों की स्थिति के अनुसार कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे निर्धारित समय सीमा में काम पूरा किया जा सके। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका का कहना है कि निगम की ओर से 30 दिन के भीतर 75 सड़कों की मरम्मत की जानी है। इसके लिए सर्वे चल रहा है। साथ ही जिन सड़कों पर काम हो रहा है उसे भी इसमें शामिल किया गया है।