फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Memorandum regarding inclusion of Qureshi community in backward caste

Gurugram News: कुरैशी समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने को लेकर ज्ञापन

Tue, 03 Dec 2024 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Memorandum regarding inclusion of Qureshi community in backward caste
पुन्हाना। प्रदेश में कुरैशी समाज को पिछड़ी जाति में शामिल करने के लिए कुरैशी समाज के लोगों ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन दिया। समाज की ओर से पिछड़ी जाति में शामिल करने के लिए प्रतिनिधित्व कर रहे शाहिद एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश में रह रहे करीब सवा लाख से अधिक आबादी वाले कुरैशी समाज को कसाई, कसाब कुरैशी, कुरैशी समुदाय के नाम से जाना जाता है। समाज के लोग गरीब और दयनीय व्यवसायों से जुड़े हैं, जिनमें पशुओं की बिक्री और खरीद के अलावा वैध वध करना व छोटे मोटे गैर-तकनीकी व्यवसायों में लगे हुए हैं। इन व्यवसायों को कारण वे अभी तक बच्चों को शिक्षित होने का अवसर देने में सक्षम नहीं हो सके हैं। इसलिए कुरैशी समुदाय सामान्यत: राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अधिक पिछड़ा हुए हैं। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि हरियाणा राज्य को छोड़कर हमारे देश के बहुसंख्यक राज्यों में रहने वाले कुरैशी समुदाय को बीसी (ए) में शामिल करके संबंधित राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आरक्षण का संवैधानिक लाभ प्राप्त हुआ है। लेकिन काफी संघर्ष के बाद हरियाणा में उन्हें पिछड़ी जाति में शामिल नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed