फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mega Anti-Encroachment Drive Postponed Due to Unavailability of Duty Magistrate

Gurugram News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहीं मिलने से अतिक्रमण हटाओ महाअभियान टला

Tue, 28 Apr 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mega Anti-Encroachment Drive Postponed Due to Unavailability of Duty Magistrate
32 सेक्टरों में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की थी तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नहीं मिलने के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का अतिक्रमण हटाओ महाअभियान सोमवार से शुरू नहीं हो सका। विभाग ने कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अनुपलब्धता के चलते अभियान स्थगित करना पड़ा।
एचएसवीपी द्वारा सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने का अभियान 27 अप्रैल से 8 मई तक चलाया जाना प्रस्तावित था। इस दौरान राइट ऑफ वे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण हटाए जाने थे। अभियान के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

प्रशासनिक नियमों के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य होती है। निर्धारित समय पर मजिस्ट्रेट न मिलने के कारण विभाग को अभियान टालना पड़ा। संपदा अधिकारी-2 डॉ. अनुपमा मलिक ने बताया कि अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सड़क और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटा लें। इस बीच सेक्टरवासियों में अभियान को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई अपने घरों के आगे बने ढांचों को लेकर असमंजस में हैं, जबकि कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed