{"_id":"69f108d8f9329f790b06f09c","slug":"meeting-held-regarding-the-increased-honorarium-and-wages-of-workers-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86305-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: श्रमिकों के बढ़ाए गए मानदेय व वेतन को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: श्रमिकों के बढ़ाए गए मानदेय व वेतन को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
श्रमिकों के वेतन, शांति व्यवस्था व पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर दिया जोर
-प्रतिष्ठानों के बाहर नोटिस बोर्ड पर सरकार द्वारा निर्धारित वेतन संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर की पुलिस उपायुक्त प्रबीना ने प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के बढ़ाए गए मानदेय व वेतन को लेकर मंगलवार को कंपनी मालिकों व प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (मानेसर) वीरेंद्र सैनी और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ललित कुमार मौजूद रहे। इसका उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना रहा। बैठक में मुख्य रूप से सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय व वेतन के संबंध में कंपनियों के मालिकों, प्रतिनिधियों व उनके ठेकेदारों को अवगत कराना था।
पुलिस उपायुक्त ने धरना-प्रदर्शन प्रभावित कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक में आगामी माह वेतन वितरण के समय पुलिस सहायता की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि ठेकेदारों के माध्यम से श्रमिकों के वेतन समय पर दिलवाएं। बढ़ी हुई मजदूरी श्रेणीवार सुनिश्चित करें व वर्तमान में चल रहे विवाद को शीघ्र समाप्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
बैठक के दौरान कंपनियों के मालिकों, प्रतिनिधियों व ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानदेय व वेतन के अनुरूप ही सभी श्रमिकों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक कंपनी को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर नोटिस बोर्ड पर सरकार द्वारा निर्धारित वेतन संबंधी जानकारी प्रदर्शित करें। श्रमिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके।