फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maximum temperature 33 degrees

Gurugram News: अगले कुछ दिन और मेहरबान रहेगा मौसम

Sun, 31 May 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature 33 degrees
आंधी-बारिश से सात डिग्री तक गिरा तापमान...किसानों के लिए फायदेमंद मौसम
विज्ञापन

नंबर गेम - 4 जून तक येलो अलर्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो दिन से हो रही हल्की बारिश और तेज आंधी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अगले चार दिन तक मौसम के मेहरबान बने रहने की संभावना है।
बीते कई दिन से शहर में तेज धूप और लू जैसे हालात बने हुए थे। तापमान लगातार 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा था, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा था और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। हालांकि बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। विभाग ने 4 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed