{"_id":"688d0885f9ae6b47ee09e034","slug":"mathura-a-young-man-walking-on-the-service-lane-was-crushed-by-a-truck-and-died-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63672-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मथुरा - सर्विस लेन पर चल रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मथुरा - सर्विस लेन पर चल रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
मृतक भांजे के साथ होटल पर खाना-खाकर घर की तरफ जा रहे थे पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव के पास सर्विस लेन पर एक युवक को तेज रफ्तार में आए ट्रक ने कुचल दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रतन सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भांजे की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से मथुरा निवासी उदय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मामा रतन सिंह सिधरावली गांव में किराये पर रहते थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह दोस्त के साथ मामा के मकान पर गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों एक होटल पर खाना खाकर पैदल कमरे पर जा रहे थे। जब दिल्ली-जयपुर हाईवे की सिधरावली गांव की सर्विस लेन पर चल रहे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से मामा को कुचलते हुए चला गया। उन्होंने मामा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।