फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Master sewer lines will be cleaned from Behrampur Industrial Area to Hero Honda Chowk

Gurugram News: बेहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र से हीरो होंडा चौक तक मास्टर सीवर लाइनें होंगी साफ

Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Master sewer lines will be cleaned from Behrampur Industrial Area to Hero Honda Chowk
सेक्टर नौ और बसई चौक पर पुरानी मास्टर सीवर लाइनों को ठीक कराया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-9ए और बसई चौक तक विभिन्न प्रकार के मास्टर सीवर लाइनों को सुदृढ़ीकरण ग्लास फाइबर के साथ सीआईपीपी (क्योर-इन-प्लेस पाइप) पद्धति से कराने जा रहा है। साथ ही बेहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र से हीरो होंडा तक विभिन्न प्रकार की सीवर लाइनों से गाद निकालने का कार्य किया जाएगा। इस पर करीब 12.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जीएमडीए सेक्टर-33/34 बेहरामपुर औद्योगिक क्षेत्र से हीरो होंडा चौक तक मास्टर रोड पर 450 एमएम, 600 एमएम, 750/800 एमएम, 900 एमएम की सीवर लाइन से गाद हटाने का कार्य कराने जा रहा है। वहीं, एमपीएस सेक्टर-9ए से 1350 एमएम, 1600 एमएम और 1800 एमएम की पाइप और बसई चौक के पास 1600 एमएम और 1800 एमएम की पाइप लाइनों के लिए सुदृढ़ीकरण सीआईपीपी से किया जाएगा। बसई और सेक्टर नौ के पास मास्टर सीवर लाइन काफी पुरानी है। लाइनों के पास घर बने हुए हैं। ऐसे में जीएमडीए पुरानी लाइनों को सीआईपीपी से जीर्णोद्धार कराने जा रहा है। हालांकि इस कार्य का जीएमडीए ने पहले भी निविदा जारी कर ठेकेदार को चयन कर लिया था। हालांकि सीएम की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी ने रेट ज्यादा होने पर इसे स्वीकृत नहीं दी थी। इसके बाद अब दोबारा से जीएमडीए ने टेंडर जारी किया है। टेंडर 19 अगस्त को खोला जाएगा और कार्य अलाॅट होने पर ठेकेदार को नौ माह में काम पूरा करना होगा। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। सीवर की लाइनों से गाद निकालने के साथ जीर्णोद्धार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है सीआईपीपी पद्धति

सीआईपीपी पद्धति के तहत सीवर लाइन में केमिकल की एक परत चढ़ाई जाएगी। इस परत की मोटाई करीब पांच एमएम होगी। इसके चढ़ने के बाद पाइप लाइन की उम्र 50 साल बढ़ने का दावा अधिकारियों ने किया है। यह सीवर लाइन 20 से 25 साल पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed