फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Master road for Sector 109/112 will be constructed

Gurugram News: सेक्टर-109/112 की मास्टर रोड का होगा निर्माण

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Master road for Sector 109/112 will be constructed
गुरुग्राम। सेक्टर-109 और 112 को विभाजित करने वाली मास्टर रोड का निर्माण कराया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 3.88 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है। योजना के तहत सड़क निर्माण के साथ इससे जुड़े अन्य आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। काम पूरा करने के लिए आठ महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता शेखर नांदल ने बताया कि मास्टर रोड के निर्माण से दोनों सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पहले सिरे चढ़ाने का प्रयास किया गया था। बता दें कि मास्टर रोड 109/112 जर्जर होने से धूल उड़ती रहती है। इसके कार्य को जीएमडीए ने सुनील ठेकेदार को दिया था। हालांकि, ठेकेदार सुनील ने निर्धारित कार्य पूरा नहीं किया और बीच में ही काम छोड़ दिया। इसके बाद प्राधिकरण ने ठेकेदार को कई नोटिस जारी किया। जीएमडीए ने जुर्माना लगाते हुए ठेकेदार को टर्मिनेट कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed