फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Masked youth fired with a machete at a company employee

Gurugram News: नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से की फायरिंग

Wed, 06 May 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Masked youth fired with a machete at a company employee
गोली के छर्रे युवक के चेहरे व आंख के पास लगे, गंभीर रूप से हुआ घायल
विज्ञापन

सेक्टर-4 चाैकी की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4 के लक्ष्मण विहार फेज-2 में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से फायरिंग की। गोली युवक की कनपटी को छूते हुए दीवार पर लगी। गोली के छर्रे युवक के चेहरे व आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही सेक्टर-4 चाैकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण विहार फेज-2 की गली नंबर-4 निवासी व निजी कंपनी में काम करने वाले रजत रस्तोगी करीब 6.30 बजे कार से घर के पास पहुंचे थे। जब वे कार से उतरकर घर की ओर जाने लगे, तो इस दौरान वहां खड़े एक नकाबापोश युवक ने कट्टे से रजत रस्तोगी पर गोली चला दी। गोली रजत रस्तोगी की कनपटी को छूते हुए दीवार पर लगी और उसके छर्रे चेहरे व आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद फायरिंग करने वाला युवक एक बैग लेकर भी भागा। गोली चलाने वाला युवक माैके पर ही कट्टा फेंककर भाग गया। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-4 चाैकी की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने कट्टे को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

----
कंपनी कर्मचारी पर फायरिंग मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर गोली चलाने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोली के छर्रे लगने से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - नरवीर सिंह, एसआई व प्रभारी, सेक्टर-4 पुलिस चाैकी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed