फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Masked miscreants opened fire at MNR Builder's office.

Gurugram News: नकाबपोश बदमाशों ने एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Sat, 20 Sep 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants opened fire at MNR Builder's office.
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली जिम्मेदारी
विज्ञापन


बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, किसी को नहीं लगी गोली
कार्यालय में खड़ीं गाड़ियों पर भी फायरिंग, मंच गया हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-45 में बृहस्पतिवार रात को मोटरसाइकिल पर आए नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने 20 से 25 गोलियां चलाईं। कार्यालय में खड़ी लग्जरी गाड़ियों तक को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां बरसाई गईं। इससे कार्यालय में मौजूद लोगों में हड़कंप मंच गया। वह इधर-उधर छिपने की कोशिश करते रहे। गनीमत यह रही कि इस दौरान गोली किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई हैं। आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

वारदात के कुछ देर बाद सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट
जारी करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दीपक नांदल ने दावा किया है कि एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर गोलियां उसने चलवाई हैं। कहा कि रोहित रहेजा के रिश्तेदार नितिन तलवार पर 2019 से रुपये बकाया हैं। नांदल ने पोस्ट में कहा कि रकम न चुकाने के लिए नितिन तलवार अपना परिवार लेकर न्यूजीलैंड भाग गया। उसने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसने पैसे देने हैं वह मत उलझो, जितनी जल्दी हो सके हिसाब कर दो वरना जो फंसेगा उसी को मारूंगा। बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-45 स्थित एमएनआर बिल्डर के कार्यालय पर दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए पांच से छह बदमाशों ने कार्यालय में घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमलावर बेखौफ थे। गोलियां बरसाकर वहां से आसानी से फरार हो गए। रात के अंधेरे में हमलावर ऐसे भागे कि पुलिस भी उनको ट्रेस नहीं कर पाई। बदमाशों ने सिर्फ कार्यालय और गाड़ियों पर गोली चलाईं। उस समय कार्यालय में अंदर कुछ लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एमएनआर बिल्डर की तरफ से एनसीआर में कई जगहों पर रियल एस्टेट का काम किया जा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट को लेकर भी जांच की जा रही है।
-हितेश यादव, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed