फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maruti Suzuki employee cheated of Rs 30 lakh on the pretext of good profits

Gurugram News: अच्छे मुनाफे का झांसा देकर मारुति सुजुकी कर्मचारी से ठगे 30 लाख

Thu, 29 Aug 2024 04:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki employee cheated of Rs 30 lakh on the pretext of good profits
- पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर देखा था शेयर मार्केट संबंधी विज्ञापन, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने मारुति सुजुकी कंपनी के एक कर्मचारी को शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस वेस्ट ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर शेयरमार्केट के बारे में विज्ञापन देखा था।
सेक्टर 40 निवासी अतुल कुमार मारुति सुजुकी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च को इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट संबंधी एक विज्ञापन देखा और दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही वह दो व्हाट्एप ग्रुप अपोलो वेल्थ बिजनेस स्कूल और ए-103 एसएमसीएमएल में जुड़ गए। पीड़ित के अनुसार इसके बाद से फिर दूसरे ग्रुप में जोड़ा गया और अलग-अलग खातों में मुनाफा दिखाकर पैसे मांगे गए। पीड़ित ने नौ अप्रैल से 11 मई के बीच तक कुल 30 लाख 28 हजार रुपये अलग-अलग शेयर में निवेश कर दिया। पीड़ित ने जब मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टैक्स के पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

---
पूर्व एसबीआई कर्मी से 8.50 लाख ठगे
गुरुग्राम। एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर करीब 8.50 लाख की ठगी हो गई। शिकायत पर साइबर थाना पूर्व ने केस दर्ज कर लिया है। सुशांत लोक फेज एक निवासी ओमप्रकाश मलकोटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून को उन्हें गणपति इंडिया फाइनेंस क्लब-बी92 इनवेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ दिया गया था। ग्रुप में कविता एडमिन व देवेन्द्र मित्तल शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देते थे। कविता ने गणपति स्टार के नाम से एक एपीके एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई और 50 हजार रुपये इनवेस्टमेंट करवाकर अच्छा मुनाफा देने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2 अगस्त को ऑनलाइन 50 हजार इनवेस्टमेंट करवाए और बताया कि उन्हें 34 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है। उसके बाद ज्यादा राशि इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। राशि वापस लेने के लिए कुछ राशि टैक्स के रूप में देने के लिए कहा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस केस दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed