हर कदम पर मिला धोखा: शादीशुदा युवक ने की दूसरी शादी, जेठ ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध, पूरे परिवार ने रची साजिश
युवती का कहना है कि आरोपियों ने सिर्फ दहेज के लिए शादी की थी। पहले उन्हें यह बताया था कि वह सिर्फ दो भाई हैं, बाद में पता चला कि वह चार भाई हैं। पीड़िता का आरोप है कि पूरे परिवार ने ही मिलकर यह साजिश रची है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले से शादीशुदा एक युवक ने युवती को बातों में फंसाकर उसके साथ दूसरी शादी कर ली। युवक ने खुद को कुंवारा बताया था। इसके साथ ही उसने बारात न ले जाकर युवती से मंदिर में शादी कर ली। युवती जब दुल्हन बनकर युवक के घर पहुंची तो युवक की भाभी ने बताया कि उसके पति की तो पहले से ही शादी हो रखी है।
युवती का आरोप है कि इसके बाद उसके जेठ ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने सोमवार को महिला समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में अपनी बहन के बेटे के जन्मदिन पर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अतुल त्रिपाठी से हुई थी। कुछ दिनों बाद अतुल त्रिपाठी अपने भाई संतोष त्रिपाठी व भाभी सीमा त्रिपाठी के साथ उसके घर आया और शादी की बात चलाई।
इस दौरान आरोपियों ने दहेज के सामान की बात भी की और बीते साल 27 अप्रैल को शादी की तारीख तय कर दी। शादी की तारीख पास आई तो युवती ने घर वालों ने आरोपी से बारात की बात की तो, उन्होंने बताया कि उनके वहां बारात लेकर नहीं जाते। मंदिर में ही शादी होती है।
शादी वाले दिन युवती अपने परिजनों के साथ शीतला माता मंदिर पहुंच गई, लेकिन आरोपियों की तरफ से सिर्फ अतुल त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी और उसका बेटा आया था। जब उनसे बाकी सदस्यों के बारे में पूछा तो बताया कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। युवती की शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके पति का एक भाई और है। युवती को भाभी ने बताया कि उसके पति की तो पहले से ही शादी हो रखी है। इसके बाद उसके जेठ संतोष त्रिपाठी ने जबरन नाजायज संबंध बनाए।
युवती का कहना है कि आरोपियों ने सिर्फ दहेज के लिए शादी की थी। पहले उन्हें यह बताया था कि वह सिर्फ दो भाई हैं, बाद में पता चला कि वह चार भाई हैं। पीड़िता का आरोप है कि पूरे परिवार ने ही मिलकर यह साजिश रची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।