फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman committed suicide by hanging herself

Gurugram News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself
पति ने पुलिस को दी सूचना, मायके वालों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। मायके वालों के गुरुग्राम पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से बिहार के जिला अरहेरिया स्थित गांव बैजू पट्टी निवासी मुकेश यादव पिछले कई सालों से गुरुग्राम के खांडसा में पत्नी के साथ किराये पर रहता है। जबकि उसके दोनों बच्चे बिहार में उसके माता-पिता के पास रहते हैं। पति-पत्नी दोनों गुरुग्राम की निजी कंपनियों में नौकरी करते थे। बीते बुधवार की देर शाम जब मुकेश यादव अपने कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन

कमरे के अंदर जाकर देखा तो पत्नी अनिता देवी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश यादव ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी दिनेश दहिया ने बताया कि महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के मायके वालों के आने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed