{"_id":"65e22df7e2172db2970d30e4","slug":"mapsco-casabella-societys-electricity-cut-off-for-non-payment-of-rs-29-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26472-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 29 लाख का भुगतान नहीं करने पर मैप्सको कासाबेला सोसाइटी की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 29 लाख का भुगतान नहीं करने पर मैप्सको कासाबेला सोसाइटी की बिजली काटी
विज्ञापन
तीन हजार परिवारों को करना पड़ रहा पेरशानी का सामना, पानी आपूर्ति और लिफ्ट रही बंद
तथ्य छिपाकर सोसाइटी आरडब्ल्यूए को हैंडओवर कर चुका है बिल्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शुक्रवार को बकाया 29 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने पर सेक्टर- 82 स्थित मैप्सको कासाबेला सोसाइटी की बिजली काट दी गई। बिजली काटने के कारण सोसाइटी के करीब तीन हजार परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली काटने के चलते सोसाइटी में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी वहीं लिफ्ट भी बंद रही।
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि बिल्डर और बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बिजली न होने से दिक्कत बढ़ गई है। बिजली न होने से पूरे दिन जेनसेट पर निर्भर रहना पड़ा। सोसाइटी के निवासियों ने जल्द से जल्द बिजली सप्लाई नियमित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि बिजली सप्लाई नियमित नहीं की जाएगी तो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
सेक्टर- 82 स्थित मैप्सको कासाबेला सोसाइटी शहर की पॉश सोसाइटियों में शुमार है। यहां करीब तीन हजार परिवार रहते हैं। वर्ष 2023 में बिल्डर ने सोसाइटी आरडब्ल्यूए को हैंडओवर कर दी थी। जिस समय सोसाइटी आरडब्ल्यूए को हैंडओवर की गई उस समय बिल्डर को बिजली विभाग को 29 लाख रुपये का भुगतान करना था। बिल्डर की ओर से विभाग को भुगतान नहीं किया गया। विभाग ने सोसाइटी की बिजली काटने से पहले आरडब्ल्यूए को इस संबंध में पूर्व सूचना भी दी जिस पर आरडब्ल्यूए ने एसडीएम कार्यालय और जिला उपायुक्त कार्यालय में शिकायत की। जिला उपायुक्त ने विभाग से बिजली कट न करने और एक कमेटी गठित कर इस संबंध में जांच करने के आदेश दिए। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से इन आदेशों को नहीं माना गया और शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिजली काट दी।
विज्ञापन
-- --
लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
बिजली कट होने के कारण सोसाइटी पूरी तरह से डीजी सेट पर निर्भर हो गई है। इस समय बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बिजली न होने से काफी दिक्कत हो रही है। लिफ्ट बंद होने से सोसाइटी के बुजुर्ग परेशान हैं। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की ओर से इस संबंध में मीटिंग बुलाई गई है। लोगों का कहना है कि यदि बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा।
-- --
लोगों से बातचीत
बिजली विभाग ने सुबह करीब 11 बजे सोसाइटी की बिजली काट दी। बिल्डर को बिजली विभाग को 29 लाख रुपये का भुगतान करना है, इस संबंध में हमें जानकारी नहीं दी। विभाग की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई। अब बिजली कट कर दी गई है। बिजली न होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। - धर्मवीर सिंह, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
कासाबेला सोसाइटी पर बिजली विभाग का बकाया है, इसलिए सोसाइटी की बिजली काट दी गई है। बिल्डर और आरडब्ल्यूए के बीच के विवाद से विभाग का कोई लेना देना नहीं है। बिल नहीं भरा गया था, इसलिए बिजली काट दी गई। जैसे ही बिजली बिल का भुगतान कर दिया जाएगा बिजली सप्लाई नियमित कर दी जाएगी।- सतीश कुमार, एक्सईएन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।