फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many property IDs linked to one mobile number, people making rounds of the corporation

Gurugram News: एक मोबाइल नंबर से कई प्रॉपर्टी आईडी लिंंक, निगम के चक्कर काट रहे लोग

Sat, 26 Jul 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Many property IDs linked to one mobile number, people making rounds of the corporation
नगर निगम आयुक्त ने दिए प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को हल करने के लिए कैंप लगाने के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाह रे नगर निगम तेरे कारनामे ऐसे की लोगों के होश उड़ जाए। एक मोबाइल नंबर पर कई प्रॉपर्टी आईडी दर्ज है। जिसे ठीक कराने के लिए अब लोग नगर निगम चक्कर लगा रहे हैं। प्राॅपर्टी आईडी के नाम पर लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि नगर निगम आयुक्त की ओर से प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को हल करने के लिए कैंप लगाने का आदेश दिया गया है। नगर निगम आयुक्त के पास आने वाली शिकायतों में आईडी की समस्या प्रमुख है।
सेक्टर-56 की रहने वाली एक महिला ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर सोसाइटी के अन्य फ्लैट भी दर्ज हैं। मैसेज किसी का हो आता उसके पास है। उसे ठीक कराने के लिए वह निगम के सभी अधिकारियों से मिल चुकी है। नगर निगम के सूत्रों की माने तो निगमायुक्त का आईडी ठीक करने और प्राॅपर्टी टैक्स की रिकवरी को लेकर जोर है। जिसके बाद जो टीम सोसाइटी में जाती है वह प्रॉपर्टी आईडी बनाने के चक्कर में वहां पर मिलने वाले नंबर का ही इस्तेमाल कर देती है।
विज्ञापन

इसका दूसरा पहलू भी बताया जा रहा है। नगर निगम से जुड़े लोग जानबूझ कर ऐसा करते हैं ताकि बाद में लोग उसे ठीक कराने के लिए उनका चक्कर काटें। नगर निगम आयुक्त के आदेश के बाद इसे ठीक करने और लोगों को छूट का लाभ लेने के लिए टैक्स से संबंधित अधिकारियों की समय समय पर बैठक करते हैं। बता दें कि निगम ने एक एजेंसी से शहर में प्रॉपर्टी आईडी बनवाने का ठेका दिया था। एजेंसी के कर्मचारियों ने सर्वे में काफी लापरवाही बरती। अब इसे नगर निगम ठीक कराने के लिए कैंप लगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 फीसदी छूट पाने का सुनहरा मौका, 31 जुलाई है अंतिम तारीख
गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए एक अहम सूचना है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जिसका लाभ उठाने के लिए अब मात्र 10 दिन शेष हैं। यह छूट उन प्रॉपर्टी मालिकों को दी जाएगी जो 31 जुलाई 2025 तक अपनी संपत्ति का सेल्फ सर्टिफिकेशन (स्व-प्रमाणन) कर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर देंगे।


नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने गुरुग्राम के सभी संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ समय रहते उठाएं। उन्होंने कहा कि संपत्ति मालिकों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए समय पर सेल्फ सर्टिफिकेशन और टैक्स भुगतान करना चाहिए। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है, जिससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी तथा नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed