फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manuscripts older than 75 years will be digitized.

Gurugram News: 75 वर्ष से अधिक पुरानी पांडुलिपियों का किया जाएगा डिजिटलीकरण

Sun, 24 May 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Manuscripts older than 75 years will be digitized.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। भारत की प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि अभियान 16 मार्च से 15 जून तक चलेगा। इसके तहत परिवारों, मंदिरों, मठों और संस्थाओं में सुरक्षित पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम् एप के माध्यम से जियो-टैग कर डिजिटल रूप से संरक्षित किया जाएगा।


डीसी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणा के अनुरूप संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत यह मिशन शुरू किया गया है। जिसके तहत लगभग 75 वर्ष या अधिक पुरानी पांडुलिपियों को आधुनिक तकनीकों की मदद से उच्च गुणवत्ता में डिजिटलीकरण किया जाएगा, ताकि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने आह्वान किया कि आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed