फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manoj and Muskan won the title of best athlete

Gurugram News: मनोज और मुस्कान ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Manoj and Muskan won the title of best athlete
निरंकारी कॉलेज में दो दिवसीय एथलेटिक मीट में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। कस्बे के निरंकारी कॉलेज में शनिवार को 42वीं दो दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि कॉलेज प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष विनोद बब्बर ने शिरकत की। इस मौके पर दो दर्जन खेल प्रतियोगिताओं में सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने दौड़, लंबी कूद, हाई जंप, मटकादौड़, साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो, म्यूजिक चेयर आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।। इसमें बीएससी स्पोर्ट्स साइंस के छात्र मनोज और बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की छात्रा मुस्कान ने बेहतरीन प्रदर्शन करके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। कॉलेज प्रशासन ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह, उप प्रधानाचार्या डॉ. नेहा गुप्ता आदि के अलावा शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। निरंकारी कॉलेज प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष विनोद बब्बर ने कहा कि सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। जिनका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed