फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar tops the clean city survey, Gurugram gets 10th place

Gurugram News: स्वच्छ सिटी सर्वे में मानेसर अव्वल गुरुग्राम को मिला 10वां स्थान

Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Manesar tops the clean city survey, Gurugram gets 10th place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। स्वच्छ सिटी सर्वे में मानेसर नगर निगम ने प्रदेश के 87 नगर निकायों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मानेसर नगर निगम को शून्य शिकायतें मिली थीं।

वहीं, गुरुग्राम नगर निगम 1039 शिकायतों के साथ दसवें और फरीदाबाद 437 शिकायतें मिलने के साथ आठवें स्थान रहा।
प्रदेश में सफाई व्यवस्था की जांच के लिए दिनांक 1 जनवरी 2025 से 10 मार्च 2025 तक स्वच्छ सिटी पोर्टल के माध्यम से शिकायतें सुनी गईं और उनका निवारण किया गया। इस अवधि में सभी 87 नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की कार्यप्रणाली को परखा गया। प्रदेशभर से कुल 5,883 शिकायतें प्राप्त हुईं और उनके निवारण के त्वरित आदेश मुख्यालय व पालिका स्तर पर जारी किए गए। नगर निगम मानेसर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। सफाई एजेंसी आकांक्षा एंटर प्राइजेज के प्रबंधक विकास गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। यमुनानगर नगर निगम दूसरे व नगर निगम अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। शहरी स्थानीय निकाय ने सेवा गुणवत्ता को लेकर रिपोर्ट तैयार की है। स्वच्छ सिटी पोर्टल शहरी स्थानीय निकाय द्वारा संचालित केंद्रीकृत शिकायत प्रणाली है। रिपोर्ट सरकार द्वारा तैयार की जाती है। यह सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली की पारदर्शिता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed