फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar Municipal Corporation will get its new office

Gurugram News: मानेसर नगर निगम को मिलेगा अपना नया कार्यालय

Sun, 10 May 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Manesar Municipal Corporation will get its new office
सोमवार को होगी जमीन की निशानदेही, नक्शा और निर्माण का एस्टीमेट होगा तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर को जल्द ही अपना नया कार्यालय मिलने जा रहा है। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सोमवार को जमीन की निशानदेही की जाएगी। इसके बाद नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा कार्यालय का नक्शा और निर्माण का एस्टीमेट तैयार करेगी।
फिलहाल नगर निगम मानेसर का कार्यालय एक निजी इमारत में चल रहा है। इमारत प्रबंधन की ओर से अगस्त महीने तक भवन खाली करने का नोटिस दिया गया है। ऐसे में निगम अब अपने नए कार्यालय के निर्माण की तैयारी में जुट गया है। शनिवार को इस संबंध में एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान के साथ नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह और सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव की बैठक हुई। बैठक में नगर निगम और एचएसआईआईडीसी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और समाधान निकाला गया।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के लिए करीब 2.99 एकड़ जमीन एचएसआईआईडीसी की ओर से दी गई है। बैठक में गांव नाहरपुर कासन में करीब छह एकड़ जमीन पर ओपन मैरिज हॉल बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा गांव मानेसर और हरसरू में सामुदायिक केंद्र बनाने की योजना पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पहले एचएसआईआईडीसी की जमीन और राजस्व रास्तों से जुड़े मामलों में कई दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन अब आपसी तालमेल से इन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ मिलकर लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed