फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manesar Corporation will remove illegal encroachment in 30 villages, land of tenants will be vacant

Gurugram News: मानेसर निगम 30 गांवों में हटाएगा अवैध कब्जे, जोहड़ों की जमीन होगी खाली

Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Manesar Corporation will remove illegal encroachment in 30 villages, land of tenants will be vacant
अधिकारियों ने लोगों से सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करने की अपील की
विज्ञापन

।दीपक वर्मा
मानेसर। नगर निगम ने क्षेत्र के 30 गांवों में अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत जहां भी सरकारी जमीन और जोहड़ों पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है, वहां निगम कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा। यह अभियान नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

निगम अधिकारियों के अनुसार कई गांवों में जोहड़ों और सरकारी जमीन पर झुग्गियां, टीन शेड और अन्य निर्माण कर कब्जा किया गया है। अब इन सभी अवैध कब्जों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में नगर निगम ने मानेसर-कासन रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए हैं और सात एकड़ जमीन को खाली कराया इस जगह पर निगम पॉण्ड का निर्माण करेगा। वहीं, गांव भांगरौला में भी जोहड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब इस इलाके में पॉण्ड विकसित किया जाएगा, ताकि बारिश के पानी का संरक्षण हो सके और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने में मदद मिले।
विज्ञापन


नगर निगम का कहना है कि निगम क्षेत्र के सभी 30 गांवों में जहां भी सरकारी जमीन या जोहड़ों पर अवैध कब्जा मिला, वहां कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें। निगम का कहना है कि भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सरकारी जमीन का सही उपयोग किया जा सके और जल संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में कई जगह जोहड़ों और सरकारी जमीन के आसपास अवैध कब्जे किए गए हैं। अब निगम ऐसे कब्जों को हटाने की कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन अवैध कब्जों पर की जाएगी, जो पिछले कुछ वर्षों में किए गए हैं। वहीं जो परिवार 20 से 25 साल या उससे पहले से वहां रह रहे हैं, उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और उसी आधार पर आगे कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed