{"_id":"600479118ebc3e33f52b5353","slug":"manager-was-robbed-of-rs-1-76-lakh-gurgaon-news-noi5604555181","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के साथ मारपीट कर लूटे 1.76 लाख रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के साथ मारपीट कर लूटे 1.76 लाख रूपये
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खटौला में एक निजी कंपनी के मैनेजर से शनिवार रात बदमाश मारपीट कर 1.76 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनेजर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी गुरुकृपा मोदक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के नजफगढ़ में रहते हैं। वहीं पर एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करते हैं। उनकी कंपनी का करार बेगमपुर खटौला स्थित ढींगरा मोटर्स से भी है। शनिवार को वह बैंक से रुपये निकालकर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बेगमपुर खटौला स्थित ढींगरा मोटर्स के गेट पर पहुंचा। तभी मास्क लगाए हुए तीन युवक खड़े थे। एक युवक ने बाइक को रुकवाया और फिर सभी ने हाथापाई शुरू कर दी।
उनके सिर पर वार करने के बाद बदमाश गुरुकृपा के कंधे से बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 1.76 लाख नगद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। बाद में राहगीरों की मदद से उनको ढींगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों को मैनेजर के बारे में पहले से ही पता था।