फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man from Bihar Beaten to Within an Inch of His Life After His Local Dialect Was Mocked Victim in Critical Cond

Gurugram: बिहार के एक शख्स की स्थानीय भाषा का बनाया मजाक, पीटकर किया अधमरा, पीड़ित की हालत गंभीर, उपचार जारी

Tue, 26 May 2026 12:51 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 May 2026 12:51 AM IST
सार

गुरुग्राम में दो लोगों ने बिहार के एक शख्स के साथ मारपीट की और उसकी स्थानीय भाषा का मजाक बनाया। पुलिस ने बताया कि 21 मई की सुबह लगी गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण वह बेहोश हो गया था, फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Man from Bihar Beaten to Within an Inch of His Life After His Local Dialect Was Mocked Victim in Critical Cond
हरियाणा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में दो लोगों ने बिहार के एक शख्स के साथ मारपीट की और उसकी स्थानीय भाषा का मजाक बनाया। पुलिस ने बताया कि 21 मई की सुबह लगी गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण वह बेहोश हो गया था, फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित आदित्य राज पांडे की शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन जब वह दोनों आरोपियों से मिला, तो वे शराब पी रहे थे। पांडे बिहार के भोजपुर जिले के संडेरा गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल गुरुग्राम के डीएलएफ फेज़-3 इलाके में किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मेरी हिंदी और क्षेत्रीय लहजे का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, हमें तुम्हारी भाषा समझ नहीं आती। जब मैंने उनके इस बर्ताव का विरोध किया तो दोनों ने जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर  वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उनके दोस्त उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उनका अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़ित की शिकायत के आधार पर, उदय और निखिल संसनवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed