Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man accused of misdeed a woman after luring her with a promise of marriage has been arrested

गुरुग्राम: ऑनलाइन शापिंग से मिली लोकेशन से धरा गया दुष्कर्म का आरोपी, शादी का झांसा देकर की थी हैवानियत

Sat, 13 Dec 2025 11:14 PM IST
विजय पुंडीर मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:14 PM IST
सार

गुरुग्राम सेक्टर 51 महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन रात में गश्त पर थी। उनको सूचना मिलती है कि दुष्कर्म का आरोपी अनुराग के मोबाइल से ऑन लाइन शॉपिंग की गई है। जिसके चलते सामान उसके उत्तम नगर वाले घर पर जा रहा है। गुरुग्राम से महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
man accused of misdeed a woman after luring her with a promise of marriage has been arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को ईस्ट जोन महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा था। महिला थाना प्रभारी की टीम ने ऑन लाइन शॉपिंग के दौरान मिले लोकेशन के बाद उसे दबोचा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कमिश्नरेट के ईस्ट जोन में रहने वाला अनुराग निजी दवा कंपनी में एमआर के रूप में काम करता था। जहां पर उसकी दोस्ती साथ काम करने वाली युवती से हो गई। दोना साथ में रहने लगे। शादी का झांसा देकर आरोपी युवती से दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय में करीब 15 लाख रुपये ठग लिया। बाद में आरोपी किसी अन्य युवती के संपर्क में आ गया। जिसके बाद दो माह पहले सेक्टर 51 महिला थाना पुलिस ने आरोपी अनुराग निवासी उत्तम नगर दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


परिवार वालों ने कर रखा था बेदखल
सेक्टर 51 महिला थाना पुलिस ने जब दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर छापेमारी की तो परिवार वालों ने बताया कि उसे बेदखल कर रखा है। जिसके चलते वह घर नहीं आता-जाता है। उसका चाल-चलन ठीक नहीं था। इस कारण से परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर घर के सामने बैठी रही पुलिस सुबह बेड के भीतर मिला आरोपी
गुरुग्राम सेक्टर 51 महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन रात में गश्त पर थी। उनको सूचना मिलती है कि दुष्कर्म का आरोपी अनुराग के मोबाइल से ऑन लाइन शॉपिंग की गई है। जिसके चलते सामान उसके उत्तम नगर वाले घर पर जा रहा है। गुरुग्राम से महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस बात की सूचना दिल्ली पुलिस के पास भी दी गई थी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर घर वालों ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद महिला थाना पुलिस रात भर दरवाजे के पास बैठी रही। जब सुबह परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर अगल-बगल देखा तो उसके बाद घर में पुलिस टीम गई। घर की तलाशी के बाद बेड के भीतर आरोपी को दबोचा गया।


सेक्टर 51 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। - डॉ. अर्पित जैन, डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed