फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maman Khan's IT cell is on the target of SIT

Gurugram News: एसआईटी के निशाने पर है मामन खान का आईटी सेल

Sat, 16 Sep 2023 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Maman Khan's IT cell is on the target of SIT
डिलीट किए गए मैसेज और वीडियो खंगालने में जुटी एसआईटी
विज्ञापन




दंगे के दौरान विधायक के संपर्क में रहने वालों की भी तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खा की आईटी सेल मामले की जांच कर रही एसआईटी के निशाने पर है। उसकी ओर से चल रही छानबीन की पल-पल की रिपोर्ट सरकार और पुलिस महानिदेशक को भेजी जा रही है। आईटी सेल की ओर से डाली गई पोस्ट व वीडियो के डिलीट होने के बाद उसकी जांच स्टेट की साइबर सेल की ओर से की जा रही है। नूंह हिंसा से लेकर उसके पहले साइबर सेल की टीम की ओर से काम किया गया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो विधायक के मालिबू टाउन आवास के आस-पास लगे कैमरे में कैद होने वाली तस्वीर को भी खंगाला जा रहा है। एसआईटी की ओर से दंगे से पहले उसके संपर्क में रहने वालों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है विधायक का संदेश ही दंगा भड़काने में काफी रहा है।
विज्ञापन



पाकिस्तान से लाइव जुड़ने के तार खंगाल रही पुलिस

नूंह दंगे की जांच कर रही एसआईटी की ओर से पाकिस्तान के यू - ट्यूब चैनल व टेलीग्राफ पर दंगे का सीधा प्रसारण भी जांच का विषय है। स्टेट साइबर क्राइम व नूंह की साइबर सेल की ओर से जांच चल रही है। यहां पर हो रहे बवाल की पल-पल की जानकारी इन चैनल की ओर से प्रसारित की जा रही थी। चैनल पर पुलिस के मूवमेंट से लेकर अन्य जानकारी दिये जाने के कारण दंगे में शामिल लोग सतर्क हो रहे थे। उनकी ओर से हमला करने की पोजिशन भी बदली गई थी। जांच के दौरान देखा जा रहा है इन सबके पीछे विधायक की कितनी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed