फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Male patients are being admitted in the female surgical ward

Faridabad News: महिला सर्जिकल वार्ड में पुरुष मरीजों को किया जा रहा भर्ती

Mon, 16 Jun 2025 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Male patients are being admitted in the female surgical ward
बीके अस्पताल में नहीं किया जा रहा नियमों का पालन
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में महिलाओं और पुरुषों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, उसके लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड के बाहर महिला और पुरुष लिखा हुआ भी है लेकिन नियमों की अवहेलना की जा रही है। ऐसा ही दृश्य सोमवार को दूसरी मंजिल पर स्थित सर्जिकल महिला वार्ड और सर्जिकल पुरुष वार्ड में देखने को मिला।

अस्पताल की दूसरी मंजिल पर 205 नंबर कमरे को महिला सर्जिकल वार्ड बनाया गया है, वही 204 नंबर को पुरुष सर्जिकल वार्ड बनाया गया है, लेकिन महिला सर्जिकल वार्ड में पुरुषों को भर्ती किया जा रहा है। जबकि पुरुष वार्ड में तीन से चार बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


205 नंबर कमरे में भर्ती महिला मरीज ने बताया कि उनके सामने वाले बेड पर एक पुरुष को भर्ती किया गया है। जिसके पैर की सर्जरी की गई है। जबकि उनको महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि दिन के समय के साथ-साथ रात के समय वह अपने आप को कई बार असहज महसूस करती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ रात के समय उनका कोई परिचित रहता है, लेकिन उसके बावजूद उनको डर लगा रहता है कि कोई घटना घटित ना हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ नाम के लिए बनाया गया है वार्ड
दूसरी मंजिल पर मौजूद कर्मचारियों से जब इस बारे में बात की गई तो उसने कहा कि महिला और पुरुष वार्ड तो बना दिए गए हैं, लेकिन नियमों का पालन नहीं होता है। मरीज को किसी भी वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। अगर कोई उनको शिकायत करता है, तो वह इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे।


अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है। इसको लेकर कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे कि वह महिला व पुरुष मरीजों को अलग-अलग भर्ती करें। ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना हो। -डॉ. सतिंदर वशिष्ठ, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed