{"_id":"64becd3f5c0cb3c0bd0e4158","slug":"making-video-of-party-in-club-was-expensive-bouncers-beat-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10535-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्लब में पार्टी का वीडियो बनाना पड़ा मंहगा, बाउंसरों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्लब में पार्टी का वीडियो बनाना पड़ा मंहगा, बाउंसरों ने पीटा
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-महरौली रोड पर स्थित एक क्लब में रविवार को पार्टी मनाने के लिए आए युवकों से बाउंसरों ने मारपीट की। युवकों की ओर से क्लब के भीतर का वीडियो बनाया जा रहा था। जिसे बनाने से संचालक ने मना कर दिया। उसकी बात न सुनने पर वहां पर तैनात बाउंसरों ने मारपीट कर दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस घायल के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस क्लब का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ।
पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर निवासी रिषभ रविवार की रात को अपने दोस्त अमरदीप के साथ पार्टी करने के लिए सेक्टर 29 थाना क्षेत्र स्थित बिग शाॅट क्लब में गए थे। आरोप है कि पार्टी के दौरान रिषभ अपनी और अपने दोस्त की वीडियो बनाने लगा। जिस पर क्लब के संचालक वजीराबाद निवासी कालू यादव ने रिषभ को थप्पड़ मार दिया। अमरदीप जब बीच-बचाव करने आया तो क्लब के मालिक और बाउंसरों ने दोनों से मारपीट की। इस दौरान उनका मोबाइल टैब भी नीचे गिर गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।