Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maintenance of municipal corporation roads now in private hands

Gurugram News: नगर-निगम की सड़कों का रखरखाव अब निजी हाथों में

Sun, 15 Nov 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Maintenance of municipal corporation roads now in private hands
गुरुग्राम की टूटी सड़क। फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम शहर की आंतरिक सड़कों के रखरखाव, साफ-सफाई और सुधार का जिम्मा निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। निगम अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों की देखरेख निजी हाथों में देने की योजना पर काम कर रहा है। नए साल में इस योजना को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
इस पहल के तहत निगम संभावित हितधारकों की एक व्यापक सूची तैयार कर रहा है। शुरुआती चरण में लगभग 50 बड़े बिल्डरों और संगठनों से संपर्क किए जाने की योजना है। यह पूरी कार्ययोजना हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खल्लर के गुरुग्राम दौरे के दौरान दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद अमल में लाई जा रही है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में सड़क रखरखाव और साफ-सफाई में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सामाजिक संगठनों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया था। इसी कड़ी में इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए संभावित संगठनों और बिल्डरों की एक विशेष बैठक आयोजित की जानी थी। हालांकि, निवर्तमान नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के अचानक तबादले के कारण इस बैठक को फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। इंजीनियरिंग विभाग इस योजना का एस्टीमेट और प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन



-----------

इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना को सिरे चढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व रखरखाव बेहतर किया जाएगा। - डॉ. पंकज यादव, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed