{"_id":"66396b9929d15902860b8746","slug":"main-road-of-sector-84-filled-with-sewage-water-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30412-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-84 की मुख्य सड़क पर भरा सीवेज का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-84 की मुख्य सड़क पर भरा सीवेज का पानी
विज्ञापन
कई काॅलोनियों को लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामनासंवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 84 की मुख्य सड़क पर सीवेज का गंदा पानी जमा है। सिकंदपुर सीही गांव की ओर जाने वाली सीवेज की लाइन टूटने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यह सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे की लिंक रोड है। जिस सड़क पर गंदा पानी जमा है, उसके साथ स्पेज प्रीवी, एसएस कोरलवुड, पीवोटल दीवान और अल्फा सोसाइटी हैं। इसमें करीब तीन हजार परिवार रहते हैं। जोकि गंदे पानी से होकर ही गुजरने को मजबूर हैं।
स्पेज प्रीवी के निवासी अजीत सोनकर ने बताया कि रविवार को सभी सोसाइटियों के लोग सड़क पर एकत्र हुए और प्रशासन से गंदगी हटाने की मांग की। यहां से सिंकदपुर सीही गांव की एक सीवेज लाइन गुजरती है। जो अकसर टूट जाती है। सारा गंदा पानी सड़क पर बहता है और इसी गंदे पानी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है। इससे द्वारका एक्सप्रेस की सोसाइटियों में जाने वाले सारे लोग परेशान हैं मगर इन चार साेसाइटियों के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
इसको लेकर मानेसर नगर निगम को आवेदन भेजा गया है मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके पहले भी एक बार यह लाइन टूट गई थी, काफी दिनों तक निवासियों ने तकलीफ झेली। विरोध प्रदर्शन और प्रशासन से बार-बार गुहार के बाद इसे ठीक किया गया था। गंदा पानी लगातार जमा रहने से यह सड़क भी टूट गई है। जबकि यह सोसाइटियों के लिए मुख्य सड़क है।