फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   maid ran away with Rs 55000 on the very first day of duty In Gurugram Badshahpur

नौकरानी की नीयत थी खराब: पहले ही दिन दिखाई हाथ की सफाई, 55 हजार लेकर हुई फुर्र; अलमारी में रखे 200 भी न छोड़े

Sun, 14 May 2023 09:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बादशाहपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 May 2023 09:54 PM IST
सार

मुदित पाहवा ने पुलिस को बताया कि उनकी कृष्ण प्लेसमेंट सर्विस एजेंसी से घर पर नौकरानी रखने के लिए बात हुई थी। नौकरानी को दो साल के काम के लिए बबीता को 33 हजार रुपये दिए थे। 

विज्ञापन
maid ran away with Rs 55000 on the very first day of duty In Gurugram Badshahpur
मालिक ने प्लेसमेंट एजेंसी को 33 हजार रुपये देकर रखी थी नौकरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्लेसमेंट एजेंसी से दो साल के लिए घर के काम के लिए रखी नौकरानी घर से 57 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। नौकरानी को रखने के लिए प्लेसमेंट एजेंसी को दो साल के लिए 33 हजार रुपये दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर-72 निवासी मुदित पाहवा ने पुलिस को बताया कि उनकी कृष्ण प्लेसमेंट सर्विस एजेंसी से घर पर नौकरानी रखने के लिए बात हुई थी। बीते शनिवार को एजेंसी की तरफ से बबिता तिवारी उनके फ्लैट पर पूजा को घर पर काम करने के लिए छोड़कर गई थी। नौकरानी को दो साल के काम के लिए बबीता को 33 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि नौकरानी ने पत्नी से अपना निजी सामान लाने के लिए बाजार जाने की बात कही। पत्नी ने घर काम कर रही दूसरी नौकरानी के साथ उसे बाजार भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में पूजा दूसरी नौकरानी को चकमा देकर भाग गई। इसकी सूचना नौकरानी ने पीड़ित को दी। पीड़ित ने अपने घर पर अलमारी में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि पूजा अलमारी में रखे 55 हजार 200 रुपये चोरी कर ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसमें एजेंसी के दस्तावेज की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed